HomeUttarakhandAlmoraमंत्री गणेश जोशी की बयान से कांग्रेस में उबाल, पुतला दहन, बर्खास्ती...

मंत्री गणेश जोशी की बयान से कांग्रेस में उबाल, पुतला दहन, बर्खास्ती की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धामी सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों से कांग्रेस में उबाल आ गया है। जिसके विरोध में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा में मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। साथ ही मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

चौघानपाटा में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादास्पद बयानबाजी करना मंत्री के दिवालियापन का परिचायक है। अल्प शिक्षित मंत्री गणेश जोशी ऎसी बयानबाजी करके अपनी शैक्षिक योग्यता को जाहिर कर रहे हैं। महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ऎसी बयानबाजी करके उत्तराखंड की अस्मिता को चोट पहुंचा रहे हैं। ऎसे गैर जिम्मेदार मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंत्री गणेश जोशी का तत्काल मनोचिकित्सक के पास भर्ती करके उचित इलाज कराना चाहिए। ऎसे मंत्री उत्तराखंड के जनमानस के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी राग-द्वेष के तहत कार्य कर भारतीय संविधान का खुले आम मजाक उडा़ रहे हैं। भारतीय संविधान में किसी भी राज्य का मंत्री जब पदभार ग्रहण करने से पूर्व राज्यनिष्ठा की शपथ लेता है। उस शपथ की गरिमा बनाना भी मंत्री का कर्तव्य होता है, लेकिन मंत्री राज्यनिष्ठा की शपथ का माखोल उडा़ कर राग-द्वेष एंव भेदभाव के तहत कार्यकर संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ त्वरित निर्णय लेकर मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

सभा के बाद मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका पुतला आग के हवाले किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, मनोज सनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगराध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिका सभासद सचिन आर्या, जया जोशी, धीरा तिवारी, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला महासचिव गीता महरा, सरस्वती रोढिया, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, गौरव वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह, भीमा पवार, विधानसभा युकां अध्यक्ष विपुल कार्की, देवेन्द्र बिष्ट गुडडू, महिपाल प्रसाद, रमेश नेगी, बीके पाण्डेय, ललित सतवाल, वीरेन्द्र बंगारी, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अभिषेक तिवारी, बाला रावत, नितिन रावत, पूर्व प्रवक्ता विपिन भट्ट, रितिक नयाल, प्रदीप बिष्ट छोटू, अमित नेगी, बहादुर राम, दिनेश लाल, गणेश लाल, दिनेश राम, पूर्व सैनिक राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments