HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जलाभिषेक इसलिए किया कि 'सरकार को सद्बुद्धि आए'

अल्मोड़ा: जलाभिषेक इसलिए किया कि ‘सरकार को सद्बुद्धि आए’

ADVERTISEMENTS

— जिले के सभी ब्लाकों में कांग्रेस पार्टी का जलाभिषेक कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देश पर आज जिले के सभी ब्लाकों में कांग्रेसजनों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जलाभिषेक कार्यक्रम किया। इस जलाभिषेक से भगवान शिव से प्रार्थना की गई कि भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दें, ताकि वह आम जनता के हितों के लिए काम कर सके।

अल्मोड़ा जिले के सभी ब्लॉक में जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की भाजपा सरकार ने बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करके आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। आम जनता, युवा, व्यापारी व कर्मचारी वर्ग के लिए इस सरकार ने तरह—तरह की परेशानियां पैदा कर दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता के हितों के लिए कार्य करने की सद्बुद्धि मिले, इससके लिए कांग्रेस ने आज जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया है।

अलग—अलग जगहों पर आयोजित कांग्रेस के जलाभिषेक कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भेाज, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला, महेश आर्या, परितोष जोशी, कार्तिक शाह, सरस्वती देवी, रमेश नेगी, वैभव तिवारी, मनोज बिष्ट, रोहित रौतेला, बाल विक्रम सिंह, हिमांशु कुमार, निर्मल रावत, भुवन दोसाद, प्रवीण मेहता, नरेंद्र मेहता, पूरन सुप्याल, दीपक पांडे, दीपक भट्ट उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments