HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नीलेश्वर पर्वत पर स्थित शिव मंदिर पर लगा दो दिनी मेला

Bageshwar: नीलेश्वर पर्वत पर स्थित शिव मंदिर पर लगा दो दिनी मेला

ADVERTISEMENTS

— भव्य कलश यात्रा निकाली, ढोल—नगाड़ों की धुन के बीच शिव स्तुति

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नीलेश्वर पर्वत पर स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय मेला प्रारंभ हो गया है। महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान शिव की स्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच गई है।

शुक्रवार अपराह्न अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारियों और भक्तों का यह पहला प्रयोग है। नीलेश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन हो रहा है। शिव भक्तों का आह्वान किया कि वह सुख, शांति और वैभव की कामना करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मेलार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरी महराज ने कहा कि भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। नीलेश्वर पर्वत नगर की शोभा है। धार्मिक अनुष्ठान होने से पवित्रता बनी रहेगी। अध्यक्षता कवि जोशी ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी हर गिरी, सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल प्रहलाद सिंह, गीता रावल, धीरेंद्र परिहार, सुनीता टम्टा, किशन राम, भीम कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments