HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: धोखे से बुजुर्ग ने गटक लिया कीटनाशक, हायर सेंटर रेफर

Bageshwar: धोखे से बुजुर्ग ने गटक लिया कीटनाशक, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर के चौरासी निवासी एक 58 वर्षीय बुजुर्ग ने धोखे से घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और वह उल्टियां करने लगे। अफरातफरी में परिजन उन्हें जिला अस्तपाल लाए। जहां से डाक्टरों ने गंभीर बताते हुए उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार खेतों में डालने के लिए घर में एक बोतल में कीटनाशक रखा था और बुजुर्ग मोहन सिंह पुत्र राम सिंह ने पानी की बोतल समझकर यह कीटनाशक गटक लिया। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन सुबह उन्हें जिला अस्तपाल की इमरजेंसी में ले गए। जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालात बिगड़ते देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। डा. नसीम ने बताया कि बुजुर्ग को रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। इधर, प्रभारी कोतवाल प्रहलाद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments