HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : कुत्ते के बच्चे को लेकर हुआ पति-पत्नी में विवाद, पत्नी...

उत्तराखंड : कुत्ते के बच्चे को लेकर हुआ पति-पत्नी में विवाद, पत्नी ने दे दी जान

ADVERTISEMENTS

बाजपुर| उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में अजीबोगरीब और दुःखद मामला सामने आया है, यहां पति को कुत्ते का बच्चा घर लाना भारी पड़ गया। दरअसल, कुत्ते के बच्चे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी फंदे से झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी बुधवार को एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर 21 वर्षीय उर्मिला घर में फंदे से झूल गई। पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।

इधर मृतका के भाई नई सड़क बरहैनी निवासी दिनेश पुत्र स्व.खूब चंद ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर पति सहित पांच अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।

दिनेश के अनुसार उसने अपनी बहन उर्मिला की शादी करीब सवा साल पहले ग्राम बल्ली बन्नाखेड़ा निवासी सूरज पुत्र वीर सिंह के साथ की थी जिसमें मायके वालों ने उपहार के साथ ही 20 हजार रुपये की नकदी दी थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर उर्मिला को प्रताड़ित करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Doctor Interview: 04 लाख मासिक वेतन, डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments