HomeUttarakhandAlmoraइटली में प्रदर्शित होगी अल्मोड़ा के नामी चित्रकार प्रो. शेखर जोशी की...

इटली में प्रदर्शित होगी अल्मोड़ा के नामी चित्रकार प्रो. शेखर जोशी की कृति

ADVERTISEMENTS

— अप्रैल में बोलोग्रा सम्मेलन का होगा मौका, नामचीन कलाकार लेंगे हिस्सा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग के जाने—माने कलाकार प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी द्वारा निर्मित कृति इटली में प्रदर्शित होगी। यह मौका है—फैब्रियानो इन एक्केरेलो द्वारा आयोजित हो रहे बोलोग्रा सम्मेलन का। जिसमें विश्व के नामचीन कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसमें प्रदर्शित हो रही प्रो. शेखर जोशी की कृति का शीर्षक ‘अफेक्शन'(प्रेम) है, जो कागज पर नखक्षत (नाखून) व जलरंग द्वारा उकेरित है। वर्ष 2022 में निर्मित इस कृति का आकार 15 गुणा 22 इंच है।

कला संस्कृति को विश्व में फैलाने का लक्ष्य

प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी ने बताया कि बोलोग्रा सम्मेलन में ऐतिहासिक इमारत पलाजो इसोलानी में उनकी कृति 23 से 25 अप्रैल 2023 तक प्रदर्शित होगी। यह आयोजन आयोजन फैब्रियानो इन एक्केरेलो द्वारा किया जा रहा है, इसमें भारत सहित विश्व के कई नामचीन कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। नामी चित्रकार प्रो. शेखर चंद्र जोशी का मानना है कि दुनिया में अफेक्शन (प्रेम) ही मानवता की सच्ची पहचान है, जो सदियों से होता आया है और इस कृति में उन्होंने प्रेम को प्रागैतिहासिक एवं प्राचीन समयकाल के जड़ों में निहित मानते हुए दर्शाने का प्रयास किया है। उनका (प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी) लक्ष्य भारत की कला संस्कृति की भावना को अपने चित्र के माध्यम से समूचे विश्व में फैलाना चाहते हैं।

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी | Garib Rath
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments