HomeBreaking Newsकैसे होगी कांग्रेस मजबूत ! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक से लिए सुझाव

कैसे होगी कांग्रेस मजबूत ! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक से लिए सुझाव

ADVERTISEMENTS

✒️ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक की शिष्टाचार भेंट

✒️ उत्तराखण्डी टोपी और बाल मिठाई के जरिए कराया पहाड़ी संस्कृति से रूबरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली स्थित उनके आवास में मुलाकात की। आधे घंटे की इस मुलाकात में पूर्व दर्जा मंत्री ने उत्तराखण्ड में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर अपने अहम सुझाव दिए। जिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विचार किये जाने की बात कही।

कर्नाटक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए उत्तराखंडी टोपी तथा अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भी भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने श्री खड़गे को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों नेताओं के बीच वर्तमान परिपेक्ष्य में उत्तराखण्ड के राजनीतिक हालातों को लेकर भी गहन वार्ता हुई। वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक से विधानसभा वार उत्तराखंड में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति के बारे में भी समीक्षा की और कैसे उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत किया जा सके इस पर भी सुझाव लिए तथा गहन विचार विमर्श किया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

विशेषकर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जनता को क्या क्या समस्याएं हैं और इन समस्याओं का निराकरण कैसे किया जा सकता है। इस विषय पर भी दोनों नेताओं के मध्य गहन वार्तालाप हुआ। कर्नाटक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सड़क, स्वास्थ्य, युवाओं के लिए रोजगार न होना, पलायन, जंगली जानवरों द्वारा कृषि को नुक़सान पहुंचाना मुख्य समस्याएं हैं। जिनका निराकरण होना अति आवश्यक है। कर्नाटक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि आज पहाड़ में रोजगार न होने के कारण युवाओं का लगातार अवसाद की ओर बढ़ना एवं इस कारण गांवों से पलायन होना उत्तराखण्ड के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

यदि हमारे पहाड़ी युवाओं को पहाड़ में ही रोजगार के अच्छे संसाधन उपलब्ध हों तो इससे जहां एक ओर बेरोजगारी कम होगी, वहीं दूसरी ओर पलायन भी रूकेगा। इसके साथ ही उन्होंने खड़गे को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जानवरों द्वारा कृषि को लगातार पहुंचाए जा रहे नुकसान के बारे में भी बताया। कर्नाटक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष में कुछ ऐसी सशक्त नीतियां बनानी चाहिए जिससे कि प्रत्येक पहाड़ी जिले में जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को अन्यत्र न जाना पड़े, आवश्यक रूप से प्रत्येक गांव सड़क से जुड़ सके, युवाओं को अपने जिलों में ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कांग्रेस की मजबूती के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक से सुझाव लिए तथा कहा कि आवश्यक रूप से इन सुझावों को कमेटी के समक्ष रख इन पर कार्यवाही की जाएगी।

Click To Read – 04 लाख मासिक वेतन, शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments