HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : क्षेत्र की सड़कों को लेकर 01 मार्च से आंदोलन का...

अल्मोड़ा : क्षेत्र की सड़कों को लेकर 01 मार्च से आंदोलन का ऐलान

ADVERTISEMENTS

✒️ मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन करेंगे सरयू घाटी के नागरिक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सरयू घाटी के नागरिक क्षेत्र में क्षेत्र के जर्जर मोटर मार्गों के सुधारीकरण का काम नहीं होने तथा नव मार्गों की स्वीकृति नहीं मिलने पर कड़ा रोष जाहिर किया है। साथ ही सड़क निर्माण व जीर्णोद्धार से जुड़े इन ज्वलंत मुद्दों को लकर व्यापक आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि घाटी क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों की जनता वर्षों पूर्व पीएमजेएसवाई के अंतर्गत दन्या आरासल्पड़ 31 किलोमीटर मोटर मार्ग की जर्जर जानलेवा हालत को देखते हुए डामरीकरण एवं सुधारीकरण की स्वीकृति एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मयोली बैंड से चिमखोली 5 किमी मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति तथा खेती जटेश्वर मोटर मार्ग के जाजर बैंड से तल्ला जाजर कोला स्वीकृत मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर जन आंदोलरत रही है। तीनों मोटर मार्ग की स्वीकृति न मिलने एवं क्षेत्रवासियो की अनदेखी करने पर क्षेत्रवासियो द्वारा 01 मार्च 2023 से लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कार्यालय के आगे धरना-प्रदर्शन एवं भविष्य मे शीघ्र ही जन आंदोलन एवं क्रमिक अनशन का निर्यण लिया गया।

जिस संदर्भ मे क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ धौलादेवी के पूर्व प्रमुख पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व मे ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के नाम द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को तहसील भनोली प्रशासन के माध्य्म से सौंपा गया। ज्ञापन देने वालो में हरीश जोशी अध्यक्ष, सरयू घाटी जनसंघर्ष समिति दिनेश चंद्र जोशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत काभड़ी बसंत बल्ल्भ जोशी, प्रधान मेलगांव नंदा बल्लभ जोशी, प्रधान चितोला रमेश चंद्र जोशी, प्रधान फाराखोली प्रधान मयोली गोकुल पाण्डेय, प्रधान आरासल्पड़ ईश्वर सिंह,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सल्पड़ गणेश पाण्डेय, रमेश भट्ट, प्रधान कोला गिरीश चंद्र जोशी, प्रधान धूरा टांक गोपाल जोशी, हंसादत्त पांडेय, गोपाल दत्त जोशी, हरीश जोशी, हरीश चंद्र पाण्डेय, मुकेश नाथ, माधवानंद जोशी, केशव दत्त भट्ट, किशन जोशी, चंद्रकांत भट्ट, गिरीश चंद्र पाण्डेय सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments