हाई वोल्टेज से फूंके डाकघर के उपकरण, विगत 04 दिनों से कार्य बाधित

0
हाई वोल्टेज
हाई वोल्टेज

✒️ 07 से 08 हजार खाता धारक, मासूस लौटने को मजबूर

पनुवानौला/अल्मोड़ा। यहां उप डाकघर पनुवानौला में गत दिनों आई हाई वोल्टेज के कारण जरूरी विद्युत संचालित उपकरण फूंक चुके हैं। जिस कारण विगत 04 दिनों से कोई भी कार्य नही हो पा रहे है। जबकि यहां लगभग 07 से 08 हजार खाते हैं।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि यहां उप डाकघर पनुवानौला में ग्रामीण बहुत दूर-दूर से आते हैं। यहां करीब 07 से 08 हजार खाताधारक हैं। यहां विगत 04 दिनों से सभी लोग खाली ही वापस जाने को मजबूर हैं। विगत 10 फरवरी को हाई वोल्टेज के कारण उपकरण फूंक चुके हैं, जो विभाग ने अभी तक ठीक नही करवाए हैं। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर पोस्ट मास्टर महिपाल सिंह नैलवाल का कहना है कि हाई वोल्टेज के कारण जरूरी उपकरण फूक चुके हैं। विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपी को नहीं मिली जमानत

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS