HomeBreaking Newsशराब पीकर होश खो बैठा दामाद, कर दी सास की हत्या !...

शराब पीकर होश खो बैठा दामाद, कर दी सास की हत्या ! जब नशा उतरा तो…..

ADVERTISEMENTS

✒️ खुद पुलिस को फोन कर हत्या का जुर्म कबूला

हरिद्वार। सास से हुई किसी बात को लेकर अनबन के बाद गुस्साए दामाद ने शराब के नशे में धुत्त होकर गला दबाकर सास की हत्या कर दी। उसके बाद वह रात भर शव के पास ही बैठा रहा। सुबह के समय जब नशा उतरा तो उसे समझ आया कि वह क्या कर बैठा है। जिसके बाद उसने पुलिस को स्वयं मामले की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में घटी है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र, जो कि मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत है और सिडकुल क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी में वर्तमान में रहता है। इसी कॉलोनी में कुछ दूरी पर एक अन्य आवास में उसकी सास बसंती भी किराए में रहती थी। बीती रात सुरेंद्र की सास से किसी मामले में कहासुनी हो गई।

सास से झगड़ा होने के बाद सुरेंद्र ने जमकर शराब पी। फिर नशे में धुत्त होकर अपनी सास बसंती देवी के किराए के कमरे में गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के अनुसार वह रात भर अपनी सास के मृत शरीर के पास बैठा रहा। सुबह जब शराब का नशा उतरा तो उसे इस बात का अहसास हुआ कि वह क्या कर बैठा है। जिसके बाद उसने स्वयं पुलिस को मामले की जानकारी दी। इधर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार हत्या आरोपी दामाद से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

यहां सड़क हादसे में 03 की दर्दनाक मौत

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments