HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में होली आयोजन 28 फरवरी को, सर्वदलीय महिला समिति की बैठक

अल्मोड़ा में होली आयोजन 28 फरवरी को, सर्वदलीय महिला समिति की बैठक

ADVERTISEMENTS

✒️ खड़ी होली व स्वांग रहेगा प्रमुख आकर्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 28 फरवरी को एक दिवसीय होली का आयोजन किया जायेगा। समिति की नंदादेवी परिसर में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई।

मां नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में होली आयोजन को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सर्वदलीय समिति द्धारा विगत वर्षों से एक दिवसीय होली का आयोजन किया जाता रहा है। समिति द्धारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस साल भी 28 फरवरी, 2023 को अपराह्न 01 बजे से मां नंदा देवी के परिसर में खड़ी होली के आयोजन होगा।

तय हुआ कि इस दौरान होली एवं स्वांग का आयोजन किया जायेगा। समिति द्धारा सभी महिला होलियारों एवं कलाकारों से‌ प्रतिभाग करने की अपील की। सभी होली प्रेमी एवं कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समिति का उत्साह वर्धन एवं होली का आनंद लेने का अनुरोध किया। बैठक में अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, बिमला बोरा, लक्की वर्मा, सुधा पंत, राधा राजपूत, गीता आर्या, निर्मला जोशी, किरन साह, सोनिया कर्नाटक आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments