HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ग्राम प्रधान टाटिक ममता आर्या ने किया पौधारोपण, पौधों का...

अल्मोड़ा : ग्राम प्रधान टाटिक ममता आर्या ने किया पौधारोपण, पौधों का भी वितरण, जनहित के कार्यों की हो रही सराहना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान टाटिक ममता आर्या कोरोना काल में लगातार ​जन हित के कार्यों में जुटी हुई हैं। जिसके चलते उनकी काफी सराहना हो रही है। चाहे प्रवासियों की मदद का मामला हो या फिर ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता की मुहिम। उनके द्वारा पूर्ण निष्ठा से सभी कार्य किए जा रहे हैं। हाल में ममता आर्या ने कोविड 19 के खिलाफ चल रही जंग में योगदान देते हुए अपना दो माह का वेतन दान कर दिया। उन्होंने पंचायत घर व स्कूल में उपयोगी प्रजाति के पौधों का रोपण व वितरण किया। दिल्ली से आई एक विधवा प्रवासी की मदद को भी वह आगे आयीं और जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर प्रवासी को 40 किलो चालव व 4 किलो चना दिलवाया। आज उन्होंने पौधों का वितरण किया। स्वजल अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन जागरूकता पर विशेष बल दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments