HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सरकारी नौकरियों-परीक्षाओं में धांधली-भ्रष्टाचार, फूटा आक्रोश

अल्मोड़ा : सरकारी नौकरियों-परीक्षाओं में धांधली-भ्रष्टाचार, फूटा आक्रोश

ADVERTISEMENTS

✒️ धर्म निरपेक्ष युवा मंच के बैनर तले रैली

✒️ कहा ”उत्तराखंड को विकास के नाम पर मिला ‘हाकम सिंह’ जैसा आर्थिक मॉडल”

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार व पेपर लीक प्रकरण जैसे मुद्दों को लेकर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस भी निकाला। इस दौरान युवाओं पर हुए लाठी चार्च पर तीव्र आक्रोश देखने को मिला।

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के सयोंजक विनय किरौला, विनोद तिवारी, अजय जोशी के नेतृत्व में तमाम युवा यहां गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां हुई सभा में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, परीक्षा पेपर लीक आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। सभा के बाद शिखर तिराहे व मिलन चौक से होते हुए रैमजे इंटर कॉलेज तक रैली निकाली गई।

इस दौरान विनय किरौला ने कहा कि उत्तराखंड बनने के 22 साल के बाद प्रदेश को हाकम सिंह के रूप में आर्थिक मॉडल मिला है, जिसमे प्रतियोगी में 15-15 लाख रुपये लेकर करोड़ों रुपये कमाओ, 6 माह की सजा काटो और जमानत पर आकर मौज करो। उन्होंने कहा कि UKPSC की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह है। संजीव चतुर्वेदी (गोपनीय अधिकारी) की गिरफ्तारी के बाद पीसीएस की मुख्य परीक्षा को हर हालत में स्थगित कर युवाओं के साथ न्याय किया जाना चाहिए। अजय जोशी ने कहा भ्रष्ट हो चुके तंत्र के खिलाफ अब आर-पार की तैयारी के लिए युवा मन बना चुके हैं। कार्यक्रम के आयोजकों में विनोद तिवारी ने कहा कि अगर हमारी पांच मांगे CBI जांच, आयोग के कर्मचारियों का फ़ेरबदल, बॉबी पंवार की रिहाई, पटवारी व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा को पूर्व निर्धारित परीक्षा का सेट बदले जाने तक स्थगित करने आदि को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन होगा।

इस मौके पर भूपेंद्र भोज, आशीष जोशी, नीरज भट्ट, मनोज बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में विनय किरौला, विनोद तिवारी, अजय जोशी ने कहा कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ ये लड़ाई आर-पार की होगी। यदि सरकार ने मांग नही मानी तो अनशन पर बैठ जायेंगे। इस मौके पर छात्र संघ उपसचिव करिश्मा तिवारी, अजय जोशी, विकास कन्नौजिया, विनीत बिष्ट, मनोज बिष्ट, भूपेंद्र भोज, नीरज भट्ट, छात्र संघ उपाध्यक्ष रुचि कुटोलिया, गजेंद्र कनवाल, राहुल कनवाल, दीपक जीना, मनोज, राजेश, अंजली, प्रिया, रश्मि, संगीता, नितिन टम्टा, दीपक आदि सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments