HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग : पालिका में जबरदस्त हंगामा, कर निर्धारण पर भड़का जन आक्रोश

ब्रेकिंग : पालिका में जबरदस्त हंगामा, कर निर्धारण पर भड़का जन आक्रोश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका परिषद द्वारा आवासीय, गैर आवासीय, किराए के भवनों का कर निर्धारण का आदेश जारी किया गया है। जिस पर आम नागरिकों का आज आक्रोश फूट पड़ा। नागरिकों ने पालिका परिषद में जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। साथ ही आदेश वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दे डाली।

सोमवार को क्षेत्रवासियों ने परिषद कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। पालिका के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। भवनों के कर निर्धारण को वापस लेने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला द्वारा क्षेत्र के आवासीय, व्यवसायिक, गैर आवासीय किराए के भवनों पर कर र्निर्धारण किया गया है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद की घोषणा की गई थी तो उसमें स्पष्ट था कि 10 वर्ष तक कोई भी कर नहीं लिया जाएगा।

चिलियानौला नगर पालिका परिषद का 2018 में हुआ था। जिसके चलते कर आगामी 2028 में कर निर्धारित किया जा सकता है, लेकिन इसे वर्तमान साल से ही लागू किया जा रहा है। वक्ताओं ने परिषद के सभासदों पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने कर निर्धारण के लिए सहमति व्यक्त की, जो क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने चिलियानौला नगर पालिका परिषद की घोषणा की है, लेकिन परिषद द्वारा कर निर्धारण नगर पालिका के नियमों के तहत किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अविलंब परिषद द्वारा कर निर्धारण की प्रक्रिया को नहीं रोका गया तो समस्त क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।

धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी करने वालों में कविंद्र सिंह कुवार्बी, रोहित शर्मा, बलवंत बुधोड़ी, मनोज सिंह मेहता, भास्कर सिंह रौतेला, किशन सिंह बिष्ट, दीप जोशी, आशीष पांडे, हिमांशु आगरी, मोहनी अधिकारी, आरसी आर्य, भगवती देवी, रानी जोशी, रश्मि माहेश्वरी, भगवती देवी सहित भारी संख्या में तमाम नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – बर्थ डे पार्टी में मुंह पर केक लगाने पर बरपा हंगामा, जमकर मारपीट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments