HomeAccidentहादसा : हल्द्वानी निवासी व्यक्ति की हैड़ाखान मार्ग पर कार में लगी...

हादसा : हल्द्वानी निवासी व्यक्ति की हैड़ाखान मार्ग पर कार में लगी आग

हल्द्वानी अपडेट| काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैड़ाखान मार्ग पर चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय पर कार से बाहर कूद गया। इससे उसकी जान बच गई।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी रामपुर रोड निवासी ललित डालाकोटी शुक्रवार को कार से हैड़ाखान मंदिर जा रहे थे। काठगोदाम थाने से कुछ दूरी पर चढ़ाई के दौरान कार में एकाएक आग लग गई। कार से आग की लपटें उठती देख चालक ने बाहर छलांग लगा दी। आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास किये, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जानकारी मिलने पर अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब तक पूरी कार जल चुकी थी। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि इंजन गर्म होने के कारण कार में आग लगने की आशंका है। चालक सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments