अल्मोड़ा। यहां कोसी नदी में विलुप्ति की ओर बढ़ रही मछली की महाशीर प्रजाति को संरक्षित करने का बीड़ा एंगलर ग्रुप आफ उत्तराखंड ने उठाया है। इस ग्रुप के सदस्यों ने महाशीर मछली के बीज कोसी नदी में प्रवाहित किए।
एंगलर ग्रुप आफ उत्तराखंड के सदस्यों ने बताया कि चोरी-छिपे लोग मछली का आखेट करने के लिए विद्युत करेंट व बलास्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण यह प्रजाति विलुप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि कोसी नदी में सुनहरी महाशीर मछली के पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए मत्स्य बीज कोसी नदी में डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह बीज उनकी पहल पर शीतजल मत्सियकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल ने यह बीज उपलब्ध कराए हैं। ग्रुप के सदस्यों मोहन सिंह रायल, कुंदन सिंह मेहरा, प्रशांत सागर बिष्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, विश्वजीत सिंह नेगी ने जनता से अपील की है कि मछली के शिकार के लिए करंट व बलास्ट का इस्तेमाल करने से बचें, ताकि महाशीर मछली संरक्षित रह सके।
अल्मोड़ा: संरक्षण के लिए कोसी नदी में एंगलर ग्रुप ने डाले महाशीर मत्स्य बीज
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

