सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट मोटरमार्ग में हरसीला के समीप एक वैन अनियंत्रित होकर सरयू नदी में गिर गई। जिसमें चालक घायल हो गया। घायल चालक को परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
कपकोट निवासी मान सिंह गढ़िया पुत्र हरीश चंद्र सिंह गुरुवार अपराह्न निजी वैन की हरसीला के समीप गधेरे पर धुलाई कर रहे थे। उन्होंने वाहन का स्टार्ट किया और चलने लगे। एकाएक वाहन से नियंत्रण खो बैठे और वाहन सरयू नदी में गिर गया। हादसे में वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ब्रेक नहीं लगने के कारण घटना हुई। इधर, डा. ऋतु ने बताया कि घायल के सिर और पैर में चोट हैं। उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली को दी गई है। इधर, पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।