HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सैनिक कल्याण मंत्री की टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, पुतला फूंका

अल्मोड़ा: सैनिक कल्याण मंत्री की टिप्पणी से कांग्रेस में उबाल, पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

— कांग्रेस नेता बोले, मंत्रिमंडल से मंत्री को किया जाए तत्काल बाहर
— बोले, मंत्री ने दिवालियेपन व मंदबुद्धि का परिचय दिया

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के बयान को लेकर यहां कांग्रेसजनों में उबाल है और उन्होंने उनके बयान को गैर जिम्मेदारना करार देते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठा दी है। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के बयान से गुस्साए कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और उन्होंने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आक्रोश का इजहार किया। इसके साथ ही उनका पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर अभद्र टिप्पणी करके अपना दिवालियापन उजाकर कर​ दिया है और राज्य निष्ठा की शपथ का मखौल उड़ाकर संविधान की धज्जियां उडा़ई है। उन्होंने कहा कि जनहित की समस्याओं को दूर करने में विफल मंत्री अब गलत टिप्पणी करके अपनी शैक्षिक योग्यता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से से बाहर​ किया जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय सचिव एवं नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री ने संविधान द्वारा प्रदत्त राज्य निष्ठा की गोपनीयता की शपथ का अपमान करके देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसका कांग्रेस तीव्र विरोध व निंदा करती है। उन्होंने इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी को देश की जनता से माफी मांगते हुए सार्वजनिक राजनीति से सन्यास लेना चाहिए। रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि सैनिक बाहुल्य उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री ने देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला की शहादत पर अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने ऐसी टिप्पणी कर अपनी मं​दबुद्धि का परिचय दिया है। जिन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए।

इस विरोध कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, अम्बी राम आर्य, प्रमोद पंवार भीमा, नारायण दत्त पाण्डेय, परितोष जोशी, सुनील कर्नाटक, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद चन्द्र साह, बाल विक्रम रावत, अमित बिष्ट, प्रदेश सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, सरस्वती रोडिया, महेश चन्द्र आर्य, देवेन्द्र सिंह बिष्ट गुडडू, रितिक नयाल, संजय कर्मयाल, गोपाल भट्ट, देव सिंह कनवाल, नितिन रावत, पूरन सिंह अधिकारी, मनोज बिष्ट, नवल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments