HomeUttarakhandAlmoraसाहब ! व्यापारियों पर नहीं, पॉलिथीन बनाने वाले कारखानों पर हो कार्रवाई

साहब ! व्यापारियों पर नहीं, पॉलिथीन बनाने वाले कारखानों पर हो कार्रवाई

✒️ सामने आ रही बहुत सी व्यवहारिक दिक्कतें

✒️ छावनी परिषद में व्यापारी नेताओं ने रखा अपना पक्ष

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छावनी परिषद के सभागार में बुलाई गई बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रमुखता से अपना पक्ष रखा। व्यापारी नेताओं ने इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने और व्यावहारिक दिक्कतों को सुलझाने की मांग की। साथ ही कहा कि व्यापारियों पर तो चालानी कार्रवाई इसके प्रयोग पर होती है, वहीं इस तरह की पॉलिथन बनाने वाले कारखानों पर कोई राक-टोक नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd

बैठक में छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह एवं चंदन कुमार सोनिक ने अवगत कराया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक (वूवन बैग, सिलवर फॉइल लगा कोई भी पैकिंग का सामान, प्लास्टिक के गिलास-प्लेट-चम्मच इत्यादि) पूर्णतया बैन है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना और कार्यवाही का प्रावधान है।

वहीं व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जायेगा, किंतु सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन पर बहुत सी व्यवहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। कहा कि प्रशासन को जागरूकता कार्यक्रम चला कर इस विषय पर व्यापारियों एवं आम जनता को जागरूक करना चाहिए। व्यापारियों और आम जनता को अभी यह समझ नहीं आ रहा कि किस तरह के प्लास्टिक पर बैन है, क्योंकि बाजार में बहुत सी चीजों पर प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन को इसके लिए समय देना चाहिए और जागरूकता कार्यक्रम चलाने चाहिए। कहा कि छोटे व्यापारी पर तो जुर्माना इत्यादि लगा दिया जाता है, परंतु जिन कारखानों में इन पॉलिथीनों को बनाया जाता है मुख्य रूप से उन जगहों पर कार्यवाही होनी चाहिए। अगर प्लॉस्टिक बाजार पर आयेगा ही नहीं तो उसका इस्तेमाल भी नहीं होगा। शासन-प्रशासन का इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारियों से यह भी आवाह्न कि व्यापार मंडल के बिना संज्ञान में लिए किसी भी सरकारी नोटिस पर साइन न करें। बैठक में व्यापर मंडल के अध्यक्ष मनीष चौधरी, महा सचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उप सचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थिति रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments