HomeUttarakhandAlmoraAlmora: थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र बिष्ट की वाहवाही, तमाम लोगों ने किया सम्मानित

Almora: थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र बिष्ट की वाहवाही, तमाम लोगों ने किया सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र सिंह बिष्ट को आज द्वाराहाट के व्यापार मंडल, छात्रसंघ व गणमान्य व्यक्तियों ने थाने में सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट कार्यशैली अपनाने, सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था बनाने और शानदार कार्यकाल के लिए दिया गया। मालूम हो कि आगामी 31 जनवरी 2023 को श्री बिष्ट पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

गणमान्य लोगों ने थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के कार्यकाल को खूब सराहा और उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आशीष वर्मा समेत उमेश चन्द्र भट्ट, धीरेन्द्र मठपाल, भूपेश काण्डपाल, शैलू साह एवं राज्य आन्दोलनकारी सुरेश लाल सा, विमल साह, मनोज भट्ट, राजू गुसाई, पंकज कुमार व जिला पंयाचत सदस्य नवीन मैनाली आदि मौजूद रहे। इनके अलावा द्वाराहाट महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज कुमार व छात्र संघ के अन्य पदाधिकारियों व महाविद्यालय की छात्राओं ने थानाध्यक्ष बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments