HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियंताओं ने किया संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण

अल्मोड़ा: प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियंताओं ने किया संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के डॉ. आरएस टोलिया एवं उप निदेशक एवं कार्यक्रम निदेशक दिनेश कुमार राणा समेत सिंचाई विभाग के 32 प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियन्ताओं व 2 सदस्यों ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया।

ADVERTISEMENTSAd

शैक्षिक भ्रमण में उन्होंने राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में विद्यमान विभिन्न कलाकृतियों, पाण्डु लिपियों, लोक विरासतों, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जीवनी से सम्बन्धित वीथिका तथा संग्रहालय के सभागार में लगी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों से सम्बन्धित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हें पीपीटी के माध्यम से कुमाऊं में विद्यमान विभिन्न मन्दिरों, प्रतिमाओं एवं पुरावशेषों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर शिवराज सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह, भवान सिंह, रवि बिष्ट, दीपक कुमार, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments