HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उफ़ ! इतनी ठंड में जमीन पर बैठने को विवश...

अल्मोड़ा : उफ़ ! इतनी ठंड में जमीन पर बैठने को विवश आंगनबाड़ी के बच्चे

✒️ भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ ने उठाई समस्या, डीएम से की मुलाकात

अल्मोड़ा। यहां पड़ रही कड़ाके की सर्दी में भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चे जमीन पर बैठने को विवश हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जीजीआईसी के आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में यह बात सामने आई।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, भाजपा नगर अध्यक्ष व सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पाया कि छोटे बच्चों की संख्या अधिक होने के चलते उनके बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। कुछ बच्चे जमीन पर बिछाई गई दरी पर बैठे थे तो कई को यह भी नसीब नहीं हो पा रहा था।

जिस पर अमित साह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से विस्तार से बातचीत की। जिसमें उनको बताया गया कि बच्चो की संख्या ज्यादा होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। इस पर अमित साह द्वारा उनको आश्वस्त किया गया की शीघ्र ही वह बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करवायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू) और उनके साथी भाजपा कार्यकर्ता जिला अधिकारी वंदना सिंह से मामले को लेकर मिली। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या से अवगत करवाया और मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह, सभासद मनोज जोशी, सलमान अंसारी, महेश मेहता, सभासद अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा : पोखरखाली के अतुल जोशी ने जीता कांस्य व रजत पदक

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments