HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गणंतत्र दिवस पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में फहराया ध्वज

अल्मोड़ा: गणंतत्र दिवस पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में फहराया ध्वज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

— संविधान ने सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया: भोज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर आज जिला कांग्रेस अल्मोड़ा ने पार्टी कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने पार्टी कार्यालय परिसर में झंडा फहराया। इस गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत जनपद व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, देश को आजाद करने आजादी के वीर सपूतों ने आपनी जान की बाजी लगा दी थी। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने देश की आज़ादी में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला महिला महासचिव राधा बिष्ट, पूनम आर्य, सरस्वती आर्य, गीता मेहरा, सेवादल प्रभारी संजय दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस पंकज वर्मा, अमन अंसारी, हरीश सतवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर ललित सतवाल, विक्रम बिष्ट, नवल बिष्ट, विपुल कार्की विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, महेश चंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति किशन लाल, गीता पांडे, राधा राजपूत, दीपा भंडारी, नगर सचिव सुमित कुमार, सभासद हेम चंद्र तिवारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments