HomeBreaking Newsमौसम अपडेट : इन तारीखों में उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी का...

मौसम अपडेट : इन तारीखों में उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज चटख धूप खिली है, हालांकि दो रोज बाद बारिश और बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से सक्रिय होने का अंदेशा है।

Heavy rain, snowfall alert: उल्लेखनीय है उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम में काफी ठंडक है। सुबह-शाम मैदानी व पहाड़ी इलाकों में काफी ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने मुताबिक शुक्रवार तक मौसम साफ बना रहेगा और धूप खिलेगी लेकिल पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार से सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 29 व 30 जनवरी को कई जनपदों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Latest update issued by Meteorological Department : मौसम विभाग की ओर से जारी लेटस्ट अपडेट के अनुसार 29 और 30 जनवरी को अधिकांश जनपदों में तीव्र बारिश तथा पहाड़ों में बर्फ पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे पूर्व उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। ज्ञात रहे कि मंगलवार रात से बुधवार की सुबह तक तमाम जनपदों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं, केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हुई है।

पहली बार मतदाता बने यह युवा, हुए सम्मानित

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से होते हैं स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments