HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : भाजपा नेता मनमोहन को नगर अध्यक्ष बनने पर रोड शो...

किच्छा : भाजपा नेता मनमोहन को नगर अध्यक्ष बनने पर रोड शो कर जोरदार स्वागत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

किच्छा| वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर अध्यक्ष बनने पर आज शहर में विशाल रोड शो का आयोजन किया गया, रोड शो में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, मंडल प्रभारी ललित मिगलानी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चीनी मिल खेल मैदान से शुरू कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आवास विकास कार्यालय संचालित रोड शो का जगह जगह व्यापारियों, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियो ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTSAd

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले मनमोहन सक्सेना पार्टी के विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए विगत विधानसभा चुनाव में विधानसभा संयोजक का बखूबी निर्वहन किया, पार्टी के प्रति निस्वार्थ सेवा व समर्पण को देखते हुए पार्टी ने मनमोहन सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर का अध्यक्ष बनाया है! मनमोहन सक्सेना को नगर अध्यक्ष बनने से युवाओ में खास उत्साह देखने को मिल रहा है! पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मनमोहन को बधाई देते हुए अपनी ऊर्जा जनता की सेवा में लगाने व पार्टी को मजबूत करने की शुभकामनाएं दी।

मनमोहन सक्सेना ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करुंगा, किच्छा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार जताया।

रोड शो कार्यक्रम में कुन्दनलाल खुराना, संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, प्रकाश पंत, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र शर्मा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, राकेश गुप्ता, नितिन फुटेला, धनीराम, रज्जी कोली, मुकेश कोली, सुभाष तनेजा, प्रमोद ठुकराल, भूपेंद्र पाठक, विनोद कोली, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, उमेश पाल, तातिर अहमद, गगनदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह जिंदू, नवजोत सिंह, सैयद इफ्तेखार मिया, पूरन भट, अंशुल गंगवार, उमेश पाल, विनोद कोली, जानकी तिवारी ,शैली फुटेला ,राकेश गुप्ता ,मूलचंद राठौर ,कुलदीप बग्गा ,हरी सक्सेना ,शरीफ मलिक ,सुरेंद्र चौधरी ,मुन्ना पाठक ,प्रेम कुमार, सुरेश कुमार ,सुनील पांडे ,राजकुमार कोहली ,रमन कोहली ,नीरज खुग्गर, प्रकाश अरोरा, विवेक राय ,शरण संधू ,सचिन चावला ,राजीव सक्सेना, राजेश कश्यप ,अमरीक सिंह मंड, आरती दुबे, ज्योति जड़िया, सेल शुक्ला, रीता पांडे, मधु गुप्ता, जसवीर देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments