HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : फर्जी नंबर प्लेट लगा पुलिस को कर रहा था गुमराह,...

अल्मोड़ा : फर्जी नंबर प्लेट लगा पुलिस को कर रहा था गुमराह, गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✒️ सीज की थी स्कूटी, जांच में नंबर प्लेट मिली फर्जी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने एक स्कूटी सीज की गई थी। इसका मालिका जब वाहन को छुड़ाने नहीं आया तो पुलिस को संदेह हुआ और जांच की गई। इस दौरान स्कूटी की नंबर प्लेट ही फर्जी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरियाणा के गुड़गांव (गुरुग्राम) से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

यह था पूरा मामला-

दरअसल, दन्या पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या- HR 26 EE 8653 के चालक नरेंद्र सिंह बोरा पुत्र प्रकाश सिंह बोरा को मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर दोषी पाया गया। जिस कारण उसकी स्कूटी को सीज कर थाना दन्या में जमा किया गया था। उक्त वाहन को वाहन स्वामी द्वारा स्कूटी रिलीज कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिस पर पुलिस को शक हो गया। तब वाहन के निस्तारण हेतु आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा से संबंधित वाहन की व्हीकल डिटेल प्राप्त की गयी। इस दौरान वाहन स्कूटी पर कूट रचित/फर्जी नंबर प्लेट लगी होना पाया गया।

जांच के बाद गिरफ्तारी के जारी हुए निर्देश-

इस संबंध में 04 जुलाई, 2022 को थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा थाना दन्या में आरोपी नरेंद्र सिंह बोरा के विरुद्ध आईपीसी की सुंसगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गयी। जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी मोरनोला उप निरीक्षक संजय जोशी द्वारा की जा रही थी। एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व विवेचक उनि संजय जोशी को वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

हरियाणा से हुई गिरफ्तारी-

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में विवेचक/प्रभारी चौकी मोरनोला उप निरीक्षक संजय जोशी द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी वाहन स्वामी पंकज बोरा उर्फ प्रमोद बोरा उम्र 29 वर्ष पुत्र भवान सिंह उर्फ भूपाल सिंह बोरा ग्राम पितना पोस्ट बसंतपुर, थाना लमगड़ा जनपद अल्मोड़ा को ठोस सुरागरसी/पतारसी करते हुए गत दिवस को सिरहौल सेक्टर 18 गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी मोरनौला प्रभारी संजय जोशी, हेड कांस्टेबल थाना लमगड़ा ललित जोशी, व दिवान राम शामिल रहे।

यहां यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार, सड़क पर कर रहा था स्टंटबाजी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments