HomeUttarakhandNainitalबेतालघाट : क्षतिग्रस्त हैं सिंचाई नहरें, जंगली सूअर पहुंचा रहे बड़ा नुकसान

बेतालघाट : क्षतिग्रस्त हैं सिंचाई नहरें, जंगली सूअर पहुंचा रहे बड़ा नुकसान

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✒️ ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डीडीओ के समक्ष रखी समस्याएं

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

ADVERTISEMENTSAd

बेतालघाट ब्लॉक अंतर्गत धनियाकोट गैरखाल में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों और जंगली सूअरों के आतंक का आतंक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

गत दिवस नैनीताल जनपद के जिला विकास अधिकारी गोपाल नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वहीं कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग, जल संस्थान, कृषि विभाग, वन विभाग इत्यादि मुद्दों पर जमकर चर्चा की गई। इस दौरान अंबेडकर मार्ग रिखोली से जिनोली के तोक फडीका तथा रातीघाट मोटर मार्ग से हरोली को जोड़ने की मांग की गई।

वहीं पिछले 02 वर्षों में आई आपदा के चलते ग्राम सभा की सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानी झेल रहे काश्तकारों ने सभी क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को पुनः निर्माण के लिए मांग की गई। वहीं ग्राम सभा में जंगली सूअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग को संयुक्त रुप से ग्राम सभा में कार्रवाई करने की मांग की गई। मांगो को लेकर डीडीओ गोपाल नाथ गोस्वामी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार, राजस्व उप निरीक्षक विजय नेगी, संजय कुमार, पुष्कर सिंह, जगमोहन सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments