HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : तारा चंद्र जोशी बने अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

शुभकामनाएं : तारा चंद्र जोशी बने अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

✒️ माहरा ने की नियुक्ति, कांग्रेसियों में हर्ष की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता और संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों में आसीन रहे तारा चंद्र जोशी को पुन: पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि तारा चंद्र जोशी एक कांग्रेस के समर्पित सिपाही के रूप में जाने जाते हैं। अपने सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व के चलते व जनपद में खासे लोकप्रिय हैं। युवा वर्ग में भी उनकी अच्छी पैठ है। इधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने तारा चंद्र जोशी की योग्यता को देखते हुए उन्हें अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

ज्ञात रहे कि श्री जोशी इससे पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वह कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदो में रह चुके हैं। राजनैतिक ​रूप से यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके मनोनयन से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उनके अध्यक्ष बनने पर जिलाअध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, मनोज कुमार जोशी, परितोष जोशी, त्रिलोचन जोशी, रमेश नेगी, आशीष कुमार, विपुल कार्की, निर्मल रावत, मनोज वर्मा, दिनेश रावत, लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, संजय दुर्गापाल, अनुज शाह, शरद शाह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

रैलापाली वार्ड : मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित, पालिका पर उपेक्षा के आरोप

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments