HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले में ऐसे मनाया जायेगा 74वां गणतंत्र दिवस, बैठक में हुआ...

नैनीताल जिले में ऐसे मनाया जायेगा 74वां गणतंत्र दिवस, बैठक में हुआ निर्णय

नैनीताल| राष्ट्र का 74वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में पूरे हर्षों उल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी व अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 व 26 जनवरी को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों को कम वोल्टेज के एलईडी लगा कर प्रकाशमान किये जाये। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा 25 व 26 जनवरी को सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक लाउड स्पीकर के माध्यम से देश भक्ति के गाने एवं मुख्य चैराहों पर प्रकाशमान करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहरण किया जायेगा। इसके उपरान्त 10:30 बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यापर्ण एवं 11 बजे मल्लीताल फ्लैट्स में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा तथा मैदान में पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। परेड में पुलिस जवानों के साथ ही होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी, नेवल के जवान प्रतिभाग करेंगे। सांग्स एवं ड्रामा डिवीजन द्वारा मल्लीताल फ्लैट्स एवं जिलाधिकारी कार्यालय में देश-भक्ति गीत प्रस्तुत करने के साथ अपने अपने विभागों द्वारा झांकियां निकाली जायेगी।

उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों व महानुभवों की मूर्तियों, सफाई के साथ ही रंगारोगन करायें एवं क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाये।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, लोनिवि अधिशासी अभियन्ता संजय पाण्डे, सहायक अभियन्ता प्रा.ख. प्रकाश चन्द्र उप्रेती, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पूजा, सीपीओ कमांडर जय भवान सिंह, सूबेदार किशन सिंह, एओ जिला पंचायत अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, खेल अधिकारी कुमार गौरव खोलिया, कोषाधिकारी मनोज शास, एलडीए सीएम साह, खण्ड शिक्षाधिकारी मान सिंह, पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड : बर्फबारी देखने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments