HomeUttarakhandAlmoraअमित साह के नगर अध्यक्ष बनने पर गदगद भाजपा कार्यकर्ता, आतिशबाजी

अमित साह के नगर अध्यक्ष बनने पर गदगद भाजपा कार्यकर्ता, आतिशबाजी

ADVERTISEMENTS

✒️ नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह ने कही यह बात

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भाजपा के निष्ठावान युवा कार्यकर्ता व सभासद अमित साह मोनू के भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज अपने नव नियुक्त अध्यक्ष का चौघानपाटा में जोरदार स्वात किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू का चौहान पाटा में माल्यार्पण को पुष्प देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह संगठन में सभी को साथ लेकर कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पद का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अल्मोड़ा नगर के प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा नगर में अपना परचम लहराएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने जिले के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को मजबूती प्रदान करनी है।

पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह, प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लटवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, बृहस्पति गिरी महाराज, मनोज जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, रमेश मेर, सुनील जोशी, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, सौरभ वर्मा, अर्जुन बिष्ट, अरविंद बिष्ट, दर्शन रावत, ख्याली पांडे, राजा खान, धर्मवीर आर्य, अजय वर्मा, आशीष कुमार, पियूष कुमार, सलमान अंसारी, किरण पंत, लीला बोरा, रेखा आर्या, चंद्रा जोशी, मीना नेगी, इंदु प्रभा जोशी, हेमा सुप्याल, प्रेमा मेर, रमा जोशी, तारा जीना, हीरा कनवाल, रणजीत सिंह भंडारी, बंसीलाल कक्कड़, मुकुल कुमार, अभिषेक जोशी, हेमंत पांडे, दिवस तिवारी, जगत भट्ट, भुवन बिष्ट, भुवन वर्मा, पंकज वर्मा, अजीत कार्की, संजय अग्रवाल, शैलेंद्र साह, तुषार कांत साह, पवन साह, महेश मेहता, मुकेश गुरुरानी, मंथन सिंह, मनन साह, वैभव साह, गिरिश खोलिया, सुरेंद्र सिंह मेहता, अतुल पांडे, नमन गुरुरानी, चंदन रावत, चंदन बहुगुणा, पीयूष कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments