HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित पालिका का रैलापाली वार्ड

अल्मोड़ा : मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित पालिका का रैलापाली वार्ड

✒️ आज तक नहीं बिछी पेयजल और सीवर लाइन

✒️ खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां रैलापाली वार्ड में अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र के वाशिंदे विकास के इस युग में भी मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। आलम यह है कि यहां नियमित पेयजल आपूर्ति तो दूर की बात एक अदद पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। सीवर लाइन भी आज तक नहीं बन सकी है। ​स्ट्रीट लाइटें लगा तो दीं, लेकिन खराब होने पर पालिका ने इन्हें बदलने की जहमत नहीं उठाई है। ऐसा यहां के नागरिकों का आरोप है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, आज शुक्रवार को रैलापानी वार्ड के निवासियों ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि उनका यह क्षेत्र नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आता है। यहां निवासरत करीब दस परिवार मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित हैं। स्थानीय निवासी किरन आर्या ने कहा कि उनके क्षेत्र में आज तक पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की लाइन तक नहीं बिछाई गई है। जिसके अभाव में उन्हें दूरस्त जल स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ता है।

नागरिकों ने बताया कि यहां स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब हो चुकी हैं, लेकिन पालिका ने उन्हें बदला नहीं है। वहीं, सीवर लाइन भी इलाके में नहीं बिछी है। उन्होंने कहा कि विगत दो सालों से वह पालिका को इस विषय में अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके जवाब में पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा गत 02 जनवरी को बताया गया है कि सीवर लाइन व पानी की व्यवस्था का कार्य पालिका के क्षेत्र में नहीं आता है। इस संबंध में संबंधित विभागों से कई बार पत्राचार किया गया है।

पेयजल व सीवर लाइन पालिका के कार्यक्षेत्र में नहीं, स्ट्रीट लाइट की दर्ज करें शिकायत : पालिकाध्यक्ष

रैलापानी के अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र में व्याप्त सीवर लाइन, पेयजल व स्ट्रीट लाइट के संबंध में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सीवर लाइन व पेयजल लाइन का काम पालिका का नहीं, जल निगम व जल संस्थान का है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन जल संस्थान बिछाता है तथा जल संस्थान लाइन के रखरखाव का टैक्स लेता है। स्ट्रीट लाइटों के संबंध में उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा रैलापाली क्षेत्र में भी भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। खराब होने पर इन्हें समय-समय पर बदला जाता है। उन्होंने कहा कि यदि लाइटें खराब हैं तो क्षेत्रवासियों को पालिका को सूचित करना चाहिए। शिकायत टॉल फ्री नंबर पर भी दर्ज की जा सकती है।

यह 96 पुलिस अधिकारी व कार्मिंक होंगे सम्मानित, देखिये लिस्ट
उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments