HomeBreaking Newsउत्तराखंड : जेल से ऑपरेशन के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से...

उत्तराखंड : जेल से ऑपरेशन के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से फरार

रुड़की| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रोशनाबाद जेल से ऑपरेशन के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी सिविल अस्पताल से फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में जेल का एक कांस्टेबल तैनात था। घटना के बाद कैदी की तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इधर सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली है। पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में 36 वर्षीय नन्हे चोरी के मामले में बंद है। पिछले कुछ समय से वह हर्निया की बीमारी से परेशान चल रहा है। हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के चलते उसे मंगलवार को सिविल अस्पताल रुड़की के लिए रेफर किया गया था। रुड़की के सिविल अस्पताल में उसका ऑपरेशन होना था। इसलिए उसे एक वार्ड में भर्ती किया गया था इस वार्ड में उसकी निगरानी के लिए रोशनाबाद जेल के एक कांस्टेबल को लगाया गया था।

आज गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे विचाराधीन कैदी नन्हे अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच कांस्टेबल को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस हरकत में आई। शहर से देहात तक फरार विचाराधीन कैदी की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments