HomeBreaking Newsउत्तराखंड : आठ हजार की रिश्वत लेते हुए महिला पशु चिकित्साधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड : आठ हजार की रिश्वत लेते हुए महिला पशु चिकित्साधिकारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तरकाशी के नौगांव में विजिलेंस ने बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोनिका गोयल को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के बंद कमरे में उनसे पूछताछ कर रही है।

डॉ. मोनिका वर्ष 2011 से उत्तरकाशी के नौगांव में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति की बीपीएल महिलाओं के लिए बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चेक देने के एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर की। जिसके बाद टीम ने उन्हें बुधवार शाम रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बता दें कि टीम डॉ. मोनिका पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

मोह-माया त्याग 9 साल की बच्ची बनी सन्यासिन

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments