HomeAccidentहादसा : मृतका के भाई ने बस व कार चालक के खिलाफ...

हादसा : मृतका के भाई ने बस व कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ADVERTISEMENTS

✒️ विविध धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, जांच शुरू

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/खैरना। थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत चमडिया में हुई केमू बस दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला के भाई ने केमू बस व कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञात रहे कि गत रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में हल्द्वानी निवासी महिला मुन्नी बेलवाल की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

याद दिला दें कि थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत गत 15 जनवरी, 2023 को चमडिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया था। यहां केमू की बस व कार की भिड़ंत में बस सड़क पर पलट गई थी। इस हादसे में बस में सवार मुन्नी बेलवाल पत्नी भुवन बेलवाल उम्र 55 वर्ष निवासी छड़ेल हल्द्वानी, नैनीताल की मौत हो गई थी। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गये थे।

इधर आज इस संबंध में मृतका के भाई नंद किशोर कांडपाल पुत्र हरीदत्त कांडपाल के द्वारा केमू बस संख्या UK04PA-0520 व स्वीफ्ट कार संख्या UK04TB-3053 के वाहन चालकों के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-279/304A/337/338 IPC बनाम चालक केमू बस व स्वीफ्ट कार चालक पंजीकृत किया है। जिसकी जांच चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के द्वारा की जा रही है।

संबंधित खबर का लिंक –

केमू बस हादसा, हल्द्वानी निवासी महिला की मौत, 23 घायल

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments