Haldwani : नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

0

लालकुआं/हल्द्वानी अपडेट| हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बेलबाबा के पास नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें स्वयं दुग्ध संघ के चेयरमैन उनकी पत्नी सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा मंगलवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे, इस दौरान बेलबाबा के पास अचानक सड़क के सामने जानवर आने से उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें स्वयं मुकेश बोरा एवं उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए जिनका नीलकंठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS