HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: महिला हॉकी प्रतियोगिता—2023 का खिताब हल्द्वानी के नाम रहा

अल्मोड़ा: महिला हॉकी प्रतियोगिता—2023 का खिताब हल्द्वानी के नाम रहा

विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा की राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा व हल्द्वानी की टीम के मध्य खेला गया। फाइनल मैच का प्रारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार सदर अल्मोड़ा कुलदीप पांडे एवं विशिष्ठ अतिथि धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संयोजक अरविंद चंद्र जोशी व प्रो. आराधना शुक्ला ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने विजय प्राप्त की।

फाइनल मैच में अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा। कांटे की टक्कर में अंतिम क्षणों में गोल कर हल्द्वानी ने विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा को 2-1 के अंतर से हरा कर राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता 2023 का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथियों ने हल्द्वानी की विजेता टीम व विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। सथ ही विजेता टीम को 25000 रुपये व उप विजेता टीम को 12000 रुपये का नगद पुरस्कार राशि प्रदान की। विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों, कोचों, पूर्व वरिष्ठ खिलाडियों, जिला प्रशासन, अतिथियों, विक्टोरिया परिवार एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा का आभार प्रकट किया।

फाइनल में अम्पायर की भूमिका में महिमा भंडारी व अरविंद पांडे निभाई और टेक्निकल टेबल में पूजा असवाल, राजेंद्र सिंह कनवाल, अजय कनवाल रहे। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनिल कुमार यादव, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र बोरा, भरत टम्टा, हॉकी एकेडमी अल्मोड़ा के अध्यक्ष अजीत कार्की, जगदीश चौहान, बाल विकास आयोग सदस्य अजय वर्मा, पूर्व हॉकी उत्तराखंड सचिव किशोर बाफीला, मयंक कार्की, अंकित पांडे, रोहित वर्मा, मनीष तिवारी, धीरज साह, नगर व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, हरीश गोस्वामी, ओसीन खान, रोहित भट्ट, सूरज वाणी, अतुल वर्मा, निखिलेश पवार, शंकर जोशी, हरेंद्र प्रसाद, दीपचंद्र जोशी, गौरव कुमार, नीरज डंगवाल, इंदर गोस्वामी, आशीष भारती, जगदीश तिवारी, सुमित तिवारी, राहुल कनवाल, विजय कनवाल, श्याम बिष्ट, प्रशांत वर्मा, किशन लाल, हीरा कनवाल, पवन मेहरा, प्रदीप बिष्ट, ललीत सतवाल, पंकज बिष्ट, मनोज कनवाल, बलवंत दानू, मोहन कनवाल आदि खेल प्रेमी उपस्तीथ रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments