HomeUttarakhandBageshwarबागनाथ जी पर हेलीकॉप्टर से बरसाये सवा कुंतल फूल, लोगों ने देखा...

बागनाथ जी पर हेलीकॉप्टर से बरसाये सवा कुंतल फूल, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की पहल पर इस बार मेलार्थी मेले का लुत्फ हेलीकॉप्टर से भी उठा रहे हैं। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने के लिए मेलार्थियों की भीड़ लगी है।
बागनाथ जी पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

बागेश्वर: बागनाथ मंदिर में पहली बार हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा हुई। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने अपने निजी खर्च से सवा कुंतल फूलों की वर्षा की। इसके लिए उन्होंने हल्द्वानी से फूल मंगाए। सोमवार को यह अद्भुत नजारा को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। नगर पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि उन्होंने बाबा बागनाथ की मंदिर में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करने का सपना लंबे समय से संजोया था। आज वह पूरा हो गया है। सोमवार को 12 बजे डिग्री कॉलेज से खेतवाल दंपति व जिलाधिकारी हेलीकॉप्टर में सवार हुई और पुष्पवर्षा की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments