HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग: पाले में रपट कर कार दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल

बागेश्वर ब्रेकिंग: पाले में रपट कर कार दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल

— अल्मोड़ा से उत्तरायणी मेला देखने जा रहे मेलार्थी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अल्मोड़ा से उत्तरायणी मेला देखने आ रहे मेलार्थियों की कार पौड़ी बैंड के समीप सड़क पर गिरे अत्यधिक पाल में रपट कर गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 व अन्य वाहनों से जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। कार में कुल 5 यात्री सवार थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा शैल गांव से कुछ लोग मेला देखने बागेश्वर आ रहे थे। पौड़ी बैंड के पास कार संख्या एचआर 26 बीवाई 3537 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दौरान वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि घायल 55 वर्षीय नरेश शर्मा, 52 वर्ष की प्रतिभा शर्मा, 75 वर्षीय की आनंदी कांडपाल घायल हो गईं। चालक समेत कार में पांच लोग बैठे थे। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक ने सड़क पर पाला पड़ने से सड़क पर ब्रेक लगते ही कार सड़क पर पलट गई ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments