HomeBreaking Newsहल्द्वानी : पेयजल लाइन बिछाने को खोद दी सड़क, 03 माह से...

हल्द्वानी : पेयजल लाइन बिछाने को खोद दी सड़क, 03 माह से नहीं ली सुध

ADVERTISEMENTS

✒️ गोविंद विहार कालोनी, हल्दूपोखरा दरम्वाल, फूलचौड़ का मामला

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते तीन माह बीत जाने के बावजूद पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि नागरिकों द्वारा संबंधित विभाग के अवर सहायक व अधिशासी अभियंता को तीन माह पूर्व ही अवगत करा देने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं

दरअसल, कालाढूंगी विधानसभा हल्दूपोखरा दरम्वाल गोविंद विहार में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को तीन माह पूर्व पानी के कनेक्शन के लिए रोड खोदने की परमिशन दे दी थी। इजाजत मिलने के बाद रोड का खुदान हुआ और पानी की लाइन भी बिछा दी गई, लेकिन तीन माह बीत जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने खुदी रोड को अभी तक ठीक नहीं कराया है।

कॉलोनी के नागरिकों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में जल्द काम करने के आदेश जारी करने चाहिए। सड़क का भरान कर डामरीकरण का काम तत्काल शुरू करवाना चाहिए। इधर नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि गोविंद विहार कालोनी, हल्दूपोखरा दरम्वाल फूलचौड़ पंचायत घर क्षेत्र कालाढूंगी में सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो नागरिक लामंबंद होकर अग्रिम कार्रवाई को विवश होंगे। इस संबंध में सीएम को भी ज्ञापन भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments