HomeUttarakhandAlmoraराष्ट्र निर्माण के लिए वचनबद्ध है भाजपा: दुष्यंत

राष्ट्र निर्माण के लिए वचनबद्ध है भाजपा: दुष्यंत

— भाजपा के प्रदेश प्रभारी पहुंचे अल्मोड़ा, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
— मोदी सरकार की उपलब्धियों के जनता के समक्ष रखें कार्यकर्ता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट आज अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पातालदेवी स्थित पार्टी जिला कार्यालय में उनका जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखें।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सासंद एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण के लिए वचनवद्ध है। जहां सारा विश्व कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रहा था, वहीं चीन, ब्रिटेन, अमेरिका एवं अन्य यूरोपीय देश कोरोना की वैक्सीन को अपने नागरिकों को एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये कीमत तक बेच रहे थे और इधर भारत के प्रधानमंत्री ने ऐसी प्रयास किए कि एक नहीं तीन—तीन वैक्सीन भारत के जन—जन को मुफ्त में मुहैया हो पाई। यहां तक कि विश्व के चालीस देशों को मुफ्त में यह वैक्सीन मुहैया कराई। भारत की अस्सी करोड़ जनता को कोरानाकाल से अभी तक मुफ्त में पांच किलो राशन प्रति व्यक्ति दिया जा रहा हैं। प्रदेश प्रभारी श्री गौतम ने कहा कि देश में काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण कराया जा रहा है और देश की जनता को 01 जनवरी 2024 को इनके दिव्य दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने—अपने बूथों पर जाकर सरकार की लाभकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखें। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 10 करोड़ घरों में शौचालय, 12 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन उज्वला के तहत मुफ्त में दिया गया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, सासंद अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, निवर्तमान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, आनन्द डंगवाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, जिलामंत्री संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, कन्नू साह, गोपाल बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, नरेन्द्र आगरी, महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष कृपाल नयाल, प्रकाश बिष्ट, बिशन कनवाल, राजा खान, विनीत बिष्ट, जगत भट्ट, कविन्द्र पाण्डेय, किरन पंत, डा. इन्द्रप्रभा जोशी, गोविन्द मटेला, सोबू साह, चन्दन टम्टा, अर्जुन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, हरीश कनवाल, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, दीपक सतपाल, भुवन जोशी, राजेंद्र जोशी, मंगल रावत, करन टम्टा, मदन बिष्ट, प्रताप कनवाल, कुन्दन नगरकोटी, खीम बिष्ट, दरबान सिंह, राहुल बिष्ट समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र के संयोजक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments