HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठन को जान से मारने की...

अल्मोड़ा: कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठन को जान से मारने की धमकी, थाने में दी प्राथमिक शिकायत, कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी को जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। इससे यहां कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में गुस्सा पनपने लगा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हरीश बनौला के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और उन्होंने इस आशय की लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।
थाना कोतवाली अल्मोड़ा में प्रस्तुत शिकायती पत्र के अनुसार कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक श्री रस्तोगी ने 17 जुलाई 2020 को प्रातः नौ बजे से 24 घंटे के मौन उपवास पर रहने की घोषणा अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से की थी। इसी एकाउंट में जेके देसाई नामक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायती पत्र में कहा है कि श्री रस्तोगी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठन हैं और उन्हें कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होता है तथा कोरोनाकाल में कई जगह जरूरतमंदों की सेवा के लिए जाना पड़ रहा है। ऐसे में धमकी से उन्हें खतरा बढ़ जाता है। थाने गए शिष्टमंडल ने पुलिस से इस मामले को गंभीर लेते हुए अल्मोड़ा थाने में धमकी देने वाले जेके देसाई नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और इस मामले पर त्वरित व उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। शिष्टमंडल में कांग्रेस सेवादल अल्मोड़ा के मुख्य संगठक हरीश बनौला समेत जिला महासचिव रोहित शैली, उपसचिव जीतेंद्र कनवाल, जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट, सुमित बिष्ट, संजय बाल्मीकी, मनीष बिष्ट, कुलदीप शैली, अमन अंसारी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments