HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शिविरार्थी छात्राओं व ग्रामीण महिलाओं को सोच संस्था की टीम ने...

अल्मोड़ा: शिविरार्थी छात्राओं व ग्रामीण महिलाओं को सोच संस्था की टीम ने किया जागरूक

— मासिक धर्म विषय पर दी जानकारियां, पैड वितरित किए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना में चल रहे एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन इकाइयों के संयुक्त सात दिवसीय शिविर में पांचवें दिन बौद्धिक सत्र में सोच संस्था की टीम पहुंची। जहां टीम ने ग्रामीण महिलाओं व छात्राओं को मासिक धर्म के विषयक ​कई जानकारियां देकर जागरूक किया और पैड वि​तरित किए।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं एनएसएस की छात्राओं ने अपने अनुभवों को सोच संस्था के साथ साझा किया। इस दौरान सोच संस्था की वॉलिंटियर हिमांशी भंडारी ने महिलाओं को पैड इस्तेमाल करने की जानकारी के साथ कई आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। ग्रामीण महिलाओं को घरों में मासिक धर्म को लेकर चलने वाली रूढ़िवादी परंपराओं के बारे में समझाया और जागरूक किया। इतिहास शिक्षिका डॉ. प्रेमा खाती ने भी मासिक धर्म से जुड़े प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। मालूम हो कि सोच संस्था के बैनर तले आशीष पंत व राहुल जोशी पिछले 03 सालों से इस विषय पर कार्य कर रहे हैं।

एनएसएस के विवि संयोजक प्रो. डीएम धामी ने कहा कि निकट भविष्य में सोच संस्था के साथ जागरूकता के इस अभियान में सहयोग करेंगे। सत्र के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ पाठक ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य की पूर्ति करने तथा सर्वांगीण विकास में सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मी वर्मा, कार्यक्रम सहायक नंदन सिंह, जितेंद्र कुमार, छात्र महासंघ के अध्यक्ष देवाशीष धानिक समेत हिमांशी, प्रियंका, पारस, शिक्षक अंकित बिष्ट, राहुल जोशी, शालिनी तिवारी, नवनीत धर्मशक्तु, सुरेंद्र धामी, पारस बिष्ट, गीता तिवारी, अंजलि, श्रुति, साक्षी, प्रेरणा व यामिनी आदि सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments