HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 15 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, कीमत 01...

अल्मोड़ा : 15 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, कीमत 01 लाख

ADVERTISEMENTSAd

✒️ घर पर स्टॉक करके रखी थी शराब, पुलिस को लग गई भनक

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के घर से एक लाख रूपये की 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यरवाई की जा रही है। गत दिवस थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमारी के दौरान सुरागरसी-पतारसी व ठोस सूचना संकलन कर ग्राम ध्याड़ी दन्या निवासी त्रिलोक सिंह के घर से 15 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद की गई।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले के संबंध में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी द्वारा अवैध शराब को अपने घर पर स्टोर कर रखा गया था, जिसे वह लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था।

पुलिस टीम ने आरोपी त्रिलोक सिंह (उम्र 49 वर्ष) पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम ध्याड़ी लीसा डिपो के पास, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से कुल 15 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया है। जिसमें 24 बोतल, 48 अद्धे व 528 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड के शामिल हैं। कुल कीमत 01 लाख बताई गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी, महिला हेड कांस्टेबल सुशीला राणा, थाना दन्या, कांस्टेबल ललित मोहन आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments