HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत,...

लालकुआं : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं| यहां बरेली रोड के मोटाहल्दू में करंट लगने से एक और नर हाथी की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा गया।

सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दू की ग्रामसभा पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे की उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा हाथी जंगल की ओर चला गया।

मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि है गत 18 दिसंबर को तराई पूर्वी वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया था, जिसका एक सप्ताह तक उसका उपचार किया गया, परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। अब करंट लगने से दूसरे हाथी की मौत से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पत्नी बार-बार फोन काट रही, छुट्टी दे दीजिए – सिपाही ने अफसर को लिखी एप्लिकेशन, कहा- महीनेभर पहले ही हुआ है गौना

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments