HomeBreaking Newsहाईकोर्ट में 14 जनवरी से शीतकालीन अवकाश, ऐसे होगी मुकदमों की सुनवाई

हाईकोर्ट में 14 जनवरी से शीतकालीन अवकाश, ऐसे होगी मुकदमों की सुनवाई

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल। हाईकोर्ट में 14 जनवरी से 12 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि इस अवधि में अवकाश कालीन कोर्ट मामलों की सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश ने अवकाश अवधि के नामों को तय कर दिया है। जिस कारण शीतकालीन अवकाश में न्यायिक कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आयेगी।

शीतकाल में ऐसे होगी मुकदमों की सुनवाई

इधर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार,

✒️ 16 जनवरी से 24 जनवरी में न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी

✒️ 24 जनवरी से 2 फरवरी में न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा

✒️ 3 फरवरी से 10 फरवरी में न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा मामलों की सुनवाई करेंगे।

✒️ अवकाश अवधि में न्याय मूर्ति शनिवार, रविवार, राजपत्रित व अन्य अवकाश को छोड़कर प्रत्येक दिवस 11 बजे से कोर्ट में बैठेंगे।

✒️ सुबह 10 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रजिस्ट्री की फाइनल में मामलों को दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया है।

✒️ न्यायमूर्ति वर्चुअल व फिजिकल किसी भी प्रकार से कोर्ट का संचालन कर सकते हैं।

उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया, ठंड के चलते लिया गया फैसला

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments