HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग अल्मोड़ा : जजी परिसर के निकट भयानक आग, फायर बिग्रेड मौके...

ब्रेकिंग अल्मोड़ा : जजी परिसर के निकट भयानक आग, फायर बिग्रेड मौके पर

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां आज शनिवार देर सांय विकास भवन से लगे जजी परिसर के पीछे अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया है। यह आग काफी तेजी से फैल रही है और तेज लपटों के साथ भयानक धुंआ उठ रहा है।

इधर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंच गया है। कोतवाल अल्मोड़ा भी मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह आग जजी परिसर के पीछे झाडियों में लगी हुई है। आग काफी विकराल रूप ले चुकी है, जिस कारण इसके फैलने का भय बना हुआ है। खतरे की आशंका को भांपते हुए पूरी सावधानी बरती जा रही है। इस आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि यहां जजी व विकास भवन परिसर होने के चलते इस आग को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक घटना के बारे में विस्तृत ब्योरा नहीं मिल पाया है। जल्द खबर का अपडेट दिया जायेगा।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments