HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जिले में धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस, विविध कार्यक्रम तय

Bageshwar: जिले में धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस, विविध कार्यक्रम तय

ADVERTISEMENTS

— एडीएम ने तैयारी बैठक ली, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक हुई। जिसमें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से सुझाव लिये गये।

बैठक में तय किया गया कि गणतंत्र दिवस पर प्रात: 06:30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। जिसमें अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी भाग लेंगे। प्रभात फेरी चौक बाजार से बस स्टेशन होते हुए गांधी चौक पर पहुंचेगी, जहां महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वापस दुगबाजार होते हुए नुमाईशखेत पहुंचेगी और गांधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर समाप्त होगी। निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रात: 07:30 बजे भागीरथी बाइपास से आरे तक आरे से डिग्री कालेज गेट तक खेल विभाग के तत्वाधान मे पांच वर्गो में क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग विभाग को एक एम्बुलेन्स तथा स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था के निर्देश दिये गये। जल संस्थान को पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था के साथ ही पुलिस विभाग को क्रास कन्ट्री के निर्धारित रूट पर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिये गये। प्रात: 09:30 बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा राष्ट्रगान एवं देशभक्ति पर आधारित गीत गाये जायेंगे और संकल्प पढ़ा जायेगा। सभी सरकारी कार्यालय भवनों को प्रकाशमान किए जाएंगे। पुलिस लाइन में पुलिस परेड आयोजित होगी। नुमाईशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित किया जायेगा। नगरपालिका को पूरे नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये और सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे। शिक्षा विभाग को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। तय किया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर रस्सा-कस्सी व कुर्सी दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। जनमानस से अपील की है कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसमें सभी को बढ़चढ़ कर सहभागिता करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, दलीप खेतवाल, नरेन्द्र खेतवाल, भुबन काण्डपाल, जयन्त सिंह भाकुनी, इन्द्र सिंह परिहार, संजय शाह जगाती, जयंत भाकुनी, जगदीश जोशी, हेत जोशी, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसएस वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एसडीएम हरगिरि ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments