HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बदायूं से वारंटी को दबोच लाई पुलिस

अल्मोड़ा: बदायूं से वारंटी को दबोच लाई पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के लमगड़ा थाना पुलिस 01 वारण्टी को उत्तर प्रदेश के बदायूं से गिरफ्तार कर लाई है। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे कायम हैं और न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।

न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में पुलिस टीम ने छानबीन की और धारा 353/504/506 भादवि से संबंधित मामले के वारंटी विवेक सोनी पुत्र गंगा प्रसाद सोनी, निवासी आरटीओ आफिस आदर्श नगर बदायूं, उ.प्र. को उसके घर पर दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी, आरक्षी ललित मोहन जोशी व दीवान राम शामिल रहे।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments