HomeUttarakhandAlmoraशासन पर भड़के गल्ला विक्रेता, कहा ''पहले भुगतान, फिर होगा राशन वितरण''

शासन पर भड़के गल्ला विक्रेता, कहा ”पहले भुगतान, फिर होगा राशन वितरण”

ADVERTISEMENTS

✒️ डोर-स्टेप योजना का पुरजोर विरोध का ऐलान

अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने जनवरी 2023 का अग्रिम भुगतान हुए बगैर खाद्यान्न का वितरण नहीं करने का ऐलान कर दिया है। समिति की यहां नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में कई लंबित मांगों के संदर्भ में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डोर-स्टेप योजना का भी पुरजोर विरोध किया जायेगा। तय हुआ कि यदि इस योजना को लागू किया गया तो खाद्यान्न का उठान बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद में जहां पर यह योजना लागू की गई है उसे तत्काल स्थगित किया जाये।

इस मौके पर निर्णय लिया गया कि जब तक विक्रेताओं को नेट चार्ज नहीं दिया जाता तथा विक्रेताओं का बीमा नहीं किया जाता ऑनलाइन कार्य करना संभव नहीं होगा। अपर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दो माह में नेट चार्ज व जीवन बीमा सुनिश्चित कर दिया जायेगा, परंतु प्रगति शून्य है।

शासन से मांग की गयी कि माह दिसम्बर 2021 एवं जनवरी, फरवरी, मार्च एवं अक्टूबर, नवंबर, दिसम्बर 2022 तक का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बिलों का भुगतान तुरंत किया जाये।
जिला पूर्ति विभाग से निवेदन किया गया कि वह इस संबंध में शीघ्र बैठक आहूत कर समस्याओं का समाधान करे। बैठक में चर्चा की गयी कि जब जनवरी 2023 से फ्री शासन वितरित किया जाना था तो जनवरी 2023 का चालान विभाग द्वारा क्यों लगवाया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह, संयोजक अमय साह, दिनेश गोयल, प्रकाश भट्ट, भूपाल सिंह, गोविंद सिंह, विपिन तिवारी, केशर सिंह खनी, विशन सिंह, संदीप नंदा, सुरेश सांगा, प्रमोद कुमार, किशन राम, पान सिंह सांगा, देवेन्द्र चौहान, पूरन सिंह, हेमा पाण्डे, आदित्य पाण्डे, कुंवर सिंह, नंदन सिंह, दिनेश जोशी, राजेन्द्र सिंह, पान सिंह सांगा, देवेंद्र चौहान, पूरन सिंह, हेमा पांडे, आदित्य पांडे, कुंवर सिंह, नंदन सिंह, दिनेश जोशी, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, आनंद सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मीदत्त भट्ट, किशन लाल, दीपा नेगी, गोविंद सिंह, धन सिंह, प्रदीप आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments