HomeBreaking Newsऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट, इलाज के लिए यहां किया जाएगा...

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट, इलाज के लिए यहां किया जाएगा शिफ्ट

देहरादून| कार दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के ऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई हैं। डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने मीडिया को बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि, ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा हैं। लेकिन अब डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा के ताजा बयान के मुताबिक उन्हें अब आगे के इलाज के लिए आज मुंबई ले जाया जाएगा।

कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत अपनी चोट से उबर रहे हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द व सूजन अभी बनी हुई है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि ऊपरी चोटों से उबरते ही लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल ले जाया जा रहा है।

30 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी ऋषभ पंत की कार

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार 30 दिसंबर को शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। भीषण कार हादसे में ऋषभ के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थीं। उनके माथे पर दो कट हैं। वहीं दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है। दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे व शरीर के पिछले हिस्से में भी रगड़ लगने से घाव हैं।

दून स्थित मैक्स अस्पताल के हड्डी रोग, स्पाइन, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। उनकी स्पाइन व ब्रेन की एमआरआइ रिपोर्ट सामान्य आई थी। पर टखने व घुटने की एमआरआइ पांच दिन बाद भी नहीं हो सकी है।

हल्द्वानी रेलवे भूमि मामला अपडेट – आईजी भरणे का ताजा बयान आया सामने

इस खबर से संबंधित अन्य खबरें….

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments